दिवाली के बाद ग्रुप सी के 22000 पदों पर होगी भर्ती, अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

लखनऊ: यूपी में समूह-ग के खाली पदों पर भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC 22794 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रहा है। इन पदों को 5 चरणों में भरा जाएगा इसके लिए इसी माह विज्ञापन निकालने की तैयारी है। और जनवरी से फरवरी के बीच परीक्षा कराने की तैयारी है।

आचार संहिता से पहले जारी होगा विज्ञापन:-


आयोग विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इन पदों के लिए आवेदन लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देना चाहता है। जिससे किसी तरह का कोई विवाद न फंसे। आयोग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सदस्यों के साथ इस संबंध में बैठक कर चुके हैं। जिससे भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जा सके।

50,000 से अधिक खाली है पद:

यूपी में समूह का के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा टीईटी का आयोजन किया गया था। आयोग ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया है इसमें कुछ 17,99,052 अभ्यर्थी शामिल हुए थे समूह-ग के वैसे तो 50000 से अधिक पद रिक्त हैं लेकिन पहले चरण में 22000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके बाद शेष बचे पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग चाहता है कि समूह ग के रिक्त पदों को एक साल के अंदर भर लिया जाए। जिससे पीईटी में शामिल होने वालों को इसका लाभ मिल सके।

कंप्यूटर के साथ अंग्रेजी जरूरी:-

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सभी भर्तियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत करेगा ऑनलाइन आवेदन लेने के साथ ही जरूरत के आधार पर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने पर भी विचार कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया का सभी काम अलग-अलग एजेंसियों को दिया जाएगा। जिससे पारदर्शिता प्रक्रिया बनी रहे। आयोग इसके साथ ही सभी भर्तियों के लिए पाठ्यक्रम जारी करेगा जिससे इसमें शामिल होने वालों को सहायता मिल सके समूह-ग की भर्तियों के लिए अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है। आयोग का मानना है कि अंग्रेजी और कंप्यूटर की जानकारी आज के दौर में सबसे अधिक जरूरी है।

पहले इन पदों पर होगी भर्तीयां:-

पद का नाम– रिक्तियां

◆ राजस्व लेखपाल- 7882

◆ स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समकक्ष- पद 9212

◆ कृषि प्राविधिक व गन्ना पर्यवेक्षक- 2500

◆ कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक- 2000

◆ प्रयोगशाला प्राविधिक के प्राविधिक- 1200

प्रक्रियाधीन भर्तियां:-


◆सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के 1953 पद

◆ सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 468 पद

◆ वनरक्षक व वन्यजीव शिक्षक के 655 पद

◆ सम्मिलित तकनीकी सेवा परीक्षा 2016 भर्ती के 486 पद

◆सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद परीक्षा 2016 भर्ती के पद 489

◆सम्मिलित अवर अभियंता संगठक एवं फोरमैन परीक्षा 2018 भर्ती के 1477

◆राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति संयुक्त संवर्ग परीक्षा 2018 भर्ती के 16 पद

इन्हें दी गई नियुक्ति पत्र

◆ सहायक अभियंता सिविल 19

◆ सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक 14

◆ महिला सहायक अभियंता 7


Leave a Reply