बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

बेसिक शिक्षकों के 46,944 खाली पदों पर नहीं होंगी भर्तियां


बेसिक शिक्षकों के 46,944 खाली पदों पर नहीं होंगी भर्तियां

लखनऊ: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को विधान सभा में बताया कि परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती के 46,944 पद रिक्त हैं। फिलहाल भर्ती के लिए सरकार की कोई योजना नहीं है।

चित्रकूट से सपा विधायक अनिल प्रधान द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि एक अप्रैल 2022 से आठ जनवरी 2026 तक 5,856 अभ्यर्थियों का चयन व नियुक्तियां सरकार ने की हैं। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सीधी भर्ती के 46,944 पद वर्तमान में रिक्त हैं। विधायक ने यह भी पूछा कि क्या सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए नए पदों का सृजन कर भर्ती परीक्षा कराने पर विचार करेगी? इस पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं’

सत्र में जाते बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप

सिंह व विमलेश पासवान जागरण दिया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि पर्याप्त संख्या में शिक्षक व शिक्षामित्र कार्यरत हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री ने फिर दोहराया कि एक भी परिषदीय विद्यालय बंद नहीं किया गया है। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को सरकार पांच-पांच लाख रुपये रुपये की सीमा तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। मानदेय बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

राजभर बोले बगैर कागज पढ़े बोलेंगे तो आपको दिक्कत हो जाएगी…

पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रश्नकाल में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधे जनता के द्वारा चुनाव कराने के लिए दो बार केंद्र को पत्र लिख चुके हैं। सपा सदस्य अतुल प्रधान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसमें जो संशोधन होना है उसे केंद्र सरकार को ही करना है।

विपक्ष ने डबल इंजन सरकार का हवाला दिया तो मंत्री बोले… तभी तो भइया दो बार पत्र लिख चुके हैं और मिल भी आए हैं। सिंगल इंजन की सरकार होती तो यह भी न हो पाता। एक प्रश्न के जवाब में मंत्री लिखित उत्तर पढ़ने लगे तो विपक्ष ने इस पर तंज कसा। राजभर बोले बगैर कागज पढ़े यदि हम बोलेंगे तो आपको दिक्कत हो जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button