बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

परिषदीय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी समयसारिणी


परिषदीय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी समयसारिणी

नए शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन के लिए समयसारिणी जारी

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक कक्ष व विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। जिससे अभिभावकों, निरीक्षणकर्ताओं व आगंतुकों को इसके बारे में जानकारी हो सके।

बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी समयसारिणी में सुबह के 15 मिनट प्रार्थना सभा, योग आदि के लिए है। मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट निर्धारित किया है। जबकि कक्षाएं 40-40 मिनट की होंगी। कक्षा एक व दो में हिंदी, गणित विषयों के लिए 120 मिनट का शिक्षण समय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि हर शनिवार को आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी इसमें दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि निर्धारित समयसारिणी के अनुसार शिक्षक अपने विषय से जुड़ाव के लिए सकारात्मक वातावरण बनाएंगे। पिछले दिनों पढ़ाई गई चीजों की पुनरावृत्ति कराते रहेंगे। स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएसए को समयसारिणी के अनुसार पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button