Uncategorized

विद्यालय नही आने पर शिक्षिका को किया गया बर्खास्त


विद्यालय नही आने पर शिक्षिका को किया गया बर्खास्त

फर्रुखाबाद:- एक साल से अधिक समय से विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हरसिंहपुर गहरवार विद्यालय की सहायक अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया।
राजेपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर गहरवार की सहायक अध्यापिका श्रद्धा राठौर बीते 8 जुलाई 2020 से अनुपस्थित चल रही थी। कई बार नोटिस के बाद भी वह स्कूल में उपस्थित नहीं हुई।

बीएसए कार्यालय जाकर अपना पक्ष भी नहीं रखा। इस पर डायट प्राचार्य ने बर्खास्तगी का अनुमोदन कर दिया। इस पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button