Salary/DA/Bonus

बीएसए ने वेतन रोकने का वापस लिया आदेश


बीएसए ने वेतन रोकने का वापस लिया आदेश

छात्रों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 1384 प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया था। अब बीएसए रतन कीर्ति ने वेतन आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षक संगठन वेतन रोकने का विरोध कर रहे थे। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक को छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। 1539 विद्यालयों के प्रधानाचार्य में से केवल 155 ने ही उपस्थित दर्ज कराई है। 1384 प्रधानाध्यापकों ने उपस्थित दर्ज नहीं कराई है। बलदेव, कोसीकलां, वृंदावन में केवल एक-एक प्रधानाध्यापक ने उपस्थित दर्ज कराई है। 1384 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया था।

Salary ban order

अब प्रधानाध्यापक भी आनलाइन हाजिरी लगा रहे हैं। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों का वेतन बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button