परिषदीय विद्यालयों में 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 16 को


परिषदीय विद्यालयों में 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 16 को

लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय और मान्यताप्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में फिर से बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक निर्धारित परीक्षा तिथियों को यथावत रखते हुए सिर्फ 13 दिसंबर को दो पालियों में होने वाली कक्षा पांच की परीक्षा की तिथि बदल कर 16 नवंबर कर दी है। यह निर्णय इस दिन आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 को देखते हुए लिया गया है, ताकि परीक्षाओं की तिथियां टकराने से बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय और मान्यताप्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी, लेकिन 13 दिसंबर को होने वाली कक्षा पांच की

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के कारण बदली गई पांचवीं कक्षा की परीक्षा तिथि

परीक्षा अब 16 दिसंबर को कराई जाएगी। इसमें सुबह पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में कला/संगीत की परीक्षा आयोजित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में सिर्फ यही दो बदलाव किए गए हैं, जबकि बाकी सभी तिथियां और निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे। इससे एक दिन पहले शिक्षक संगठनों की ओर से इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।


Exit mobile version