बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

टीजीटी हिंदी-2021 में अवशेष पैनल के ओबीसी अभ्यर्थियों की 18 को काउंसलिंग


टीजीटी हिंदी-2021 में अवशेष पैनल के ओबीसी अभ्यर्थियों की 18 को काउंसलिंग

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वर्ष 2021 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती (टीजीटी) में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) हिंदी के रिक्त रह गए पदों पर अवशेष पैनल के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में 18 मार्च को काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके लिए 33 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। इस भर्ती में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति दिए जाने की मांग अवशेष पैनल के अभ्यर्थी मांग कर रहे थे।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार विज्ञापन संख्या-01/2021 (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के अंतर्गत हिंदी विषय के बालक वर्ग श्रेणी में अन्य पिछड़ा वर्ग के 33 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है। इस भर्ती में चयन के लिए 17 जुलाई 2023 को काउंसलिंग कराई गई थी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button