बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

टीईटी परीक्षा रोकने को किसी भी हद तक जाएगा महासंघ TET EXAM


अलीगढ़,। अलीगढ़ स्थित जिला कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी महेंद्र की अध्यक्षता में अलीगढ़ मंडल के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक की गई।


बैठक में सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में व्याप्त चिंता से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अवगत कराया। महेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टीईटी परीक्षा पर रोक लगाकर ही संगठन दम लेगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनकी मुख्यमंत्री, मानव संसाधन मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री से लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने संगठन को आश्वस्त किया है कि टीईटी के विरोध में न्यायालय में लंबित सभी मामलों को एक ही सुनवाई में निस्तारित कराया जाएगा।

न्यायालय के आदेश द्वारा शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से पूर्णतः मुक्त कराया जाएगा। किसी भी शिक्षक को टीईटी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह एक गंभीर विषय है इसको लेकर महासंघ शिक्षकों के साथ खड़ा है। जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस का मुद्दा उठाया गया। इस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार भली-भांति जानती है कि शिक्षक समय से विद्यालय आते-जाते हैं, किंतु कुछ ब्यूरोक्रेट्स द्वारा सरकार को भ्रमित किया जा रहा है। शिक्षकों यह मुद्दे भी उठाए बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त, विद्यालय में सफाई कर्मी की व्यवस्था, विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोन्नत वेतनमान, एमडीएम को किसी संस्था से बटवाया जाए इस तरह की तमाम शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा से नरेंद्र भारद्वाज, प्रोफेसर एचएन सिंह, डॉ कैलाश रावत, बृजेश सिंह, बबलू शर्मा, डॉ. विजयपाल सिंह, उपेंद्र सिंह, संदीप सिंह, उमेश वर्मा, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button