शिक्षकों ने टीईटी हटाने को चलाया पोस्टकार्ड अभियान


शिक्षकों ने टीईटी हटाने को चलाया पोस्टकार्ड अभियान

पथरदेवाः भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ पथरदेवा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री नरेंद्र सिंह ने की। बैठक में मंडल महामंत्री अशरफ अली खान, कोषाध्यक्ष महिमा प्रसाद, संरक्षक ओमप्रकाश जायसवाल सहित ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने टीईटी प्रकरण को लेकर महासंघ की ओर से तैयार की गई रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केंद्र और राज्य के नेता प्रतिपक्ष को ईमेल व पोस्टकार्ड के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके तहत शिक्षकों ने सामूहिक रूप से 500 से अधिक पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांग और भावनाओं से उच्च पदस्थ जनप्रतिनिधियों व न्यायपालिका को अवगत कराया।

शिक्षकों का कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर

टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर शिक्षकों ने भेजे 500 से अधिक पोस्टकार्

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीआरसी पर शिक्षकों ने पोस्टकार्ड हाथ में विरोध करते हुए जागरण

टीईटी लागू किए जाने की चर्चाओं से शिक्षकों में गहरी चिंता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति उस समय की प्रचलित नियमावली के अनुसार हुई थी, जब टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं थी और न ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम अस्तित्व में था। शिक्षकों ने मांग की कि वर्षों से सेवा दे रहे 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए, ताकि उनके सेवा अधिकार और सम्मान सुरक्षित रह

पथरदेवा व्लाक के शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

सकें। इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा, अभिषेक पांडेय, उमाशंकर तिवारी, बृजलाल यादव, संजय कुशवाहा, राम आशीष प्रसाद, चंद्रिका राम, मुअज्जम अली, डा. जाकिर हुसैन, सुमन मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, श्वेता पांडेय, हेना वारसी, संजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शुभम शर्मा, सैफुद्दीन अली अंसारी, सरवर आलम, आफताब आलम, रामाशीष प्रसाद भारती, रामानंद यादव, मोहम्मद मुस्लिम, विजय नासिर अली आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


Exit mobile version