बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपी में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, शिक्षा मित्रों को भी मिलेगा लाभ


Teachers Day Gift

यूपी में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, शिक्षा मित्रों को भी मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर 5 सिंतबर को शिक्षकों का सम्मान, टैबलेट वितरण एवं स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम ने राज्य के लाखों शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा देने का बड़ा ऐलान किया है.


सीएम ने कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, वित्त पोषित विद्यालयों , महाविद्यालयों के शिक्षकों कोहम कैशलेस उपचार की व्यवस्था का लाभ देंगे. इसके साथ ही शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइया को भी हम इसके साथ जोड़ेंगे. यानी यह उत्तर प्रदेश के लगभग 9 लाख शिक्षक यानी 9 लाख परिवार इससे लाभान्वित होंगे.

‘जल्द समाप्त हो जाते हैं पाकिस्तान जैसे देश’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताई बड़ी वजह

सीएम ने कहा कि अभी हम लोग इस व्यवस्था को इसके साथ दे रहे हैं और मुझे लगता है कि यह सभी विभाग बेसिक, माध्यमिक या उच्च, बहुत शीघ्र इस औपचारिकता को पूर्ण करते हुए एक कैशलेस उपचार की व्यवस्था का लाभ इन्हें उपलब्ध करवाने की दिशा में अपने कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ाए. एक समय सीमा के अंदर इसको पूरा कर लें जिससे यह सुविधा सबको प्राप्त हो सके.

उन्होंने कहा कि मैंने एक हायर लेवल की कमेटी बनाई है जिसमें शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने के लिए भी हम लोग कार्य कर रहे हैं क्योंकि वह लोग भी कार्य कर रहे हैं और कदम से कदम मिलाकर के इस अभियान के साथ जुड़ते हैं. इसके लिए बहुत शीघ्र मेरे पास और रिपोर्ट आने वाली है और हम उस दिशा में कुछ बेहतर करने का प्रयास करेंगे. मेरा पूरा विश्वास है कि अभी जो यह कार्यक्रम चल रहे हैं हमारे हम लोग इन सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में इसके माध्यम से हमें मदद मिलेगी


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button