ख़बरों की ख़बर

हड़कंप: दो गुटों के झगड़े में शिक्षिका को लगी गोली


हड़कंप: दो गुटों के झगड़े में शिक्षिका को लगी गोली

प्रयागराज:- रोशन बाग में मंगलवार शाम युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक युवक पर गोली चलाई गोली खरीदारी करने पहुंची शिक्षिका के पेट में जा लगी। घटना से सनसनी फैल गई। हमलावर पैदल ही भाग निकले। घायल महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर नजर आए हैं। खुल्दाबाद पुलिस उनकी पहचान करने में लगी है।

निहालपुर निवासी राजेश वर्मा की पत्नी आभा (44) पीपल गांव स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार को आभा अपने पति राजेश के साथ रोशन बाग में खरीदारी करने आई थीं। शाम करीब सवा पांच बजे रोशन बाग के दुपट्टा गली में दंपती कपड़ा लेने गए थे। मेहबूबी दुपट्टा सेंटर के सामने खड़े थे। उसी वक्त तीन-चार युवक वहां पहुंचे और आपस में मारपीट करने लगे।

इस बीच एक युवक ने गोली चला दी। गोली आभा के पेट में जा लगी। गोली चलाने वाले वहां से भाग निकले। घायल शिक्षिका को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया, यहां से डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली उसके पेट को छूकर निकल गई है। वहीं इस घटना के बाद खुल्दाबाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली। दुकानदारों ने कहा कि एक लड़के को दो-तीन लड़के मार रहे थे। इनके हाथ में तमंचा था। इसी दौरान गोली चली और महिला को लग गई। बताया जा रहा है कि चकिया और अकबरपुर के लड़कों के बीच आपसी विवाद हुआ था।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button