बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

फर्जी डिग्री लगाने वाली शिक्षिका को भेजा गया जेल


फर्जी डिग्री लगाने वाली शिक्षिका को भेजा गया जेल:

मुरादाबाद:- बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शासन को शिकायत मिली थी कि कई लोगों ने फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाई है। शासन के निर्देश पर एसआईटी द्वारा शैक्षिक अभिलेखों की जांच की गई और फर्जी डिग्री वालों की रिपोर्ट दी गई। इसके आधार पर 26 जनवरी 2021 कोतवाली बिलारी में बिलारी ब्लॉक के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने प्राथमिक विद्यालय नगलिया में तैनात तत्कालीन शिक्षिका विजय कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी के जरिए नौकरी हासिल करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिक्षिका डिबाई के ग्राम बदर की निवासी है। दरोगा अनिल के मुताबिक रविवार को विजय कुमारी को जेल भेज दिया गया।


Related Articles

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button