बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

दो बर्खास्त शिक्षकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज


दो बर्खास्त शिक्षकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

श्रावस्ती, बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व में बर्खास्त किए गए दो शिक्षको के विरुद्ध थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दोनों ने अभिलेखों में कूटरचना कर शिक्षक की नौकरी हथियाई थी।

फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर बीएसए ने बीते दिनों दोनों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया था। विकास क्षेत्र जमुनहा के उच्च प्राथमिक हरबंशपुर में तैनात फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ा भरथरा निवासी सहायक शिक्षक फौरन सिंह पुत्र भोजराज सिंह के अभिलेखों की जांच में अंकपत्र में अंक बढ़ा कर फर्जी मार्कशीट तैयार करना पाया गया था। जिसके चलते 17 जून को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया गया था।

इसी तरह इसी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोदिया में तैनात शिक्षक एटा जिले के बदरिया निवासी दीपक कुमार पुत्र श्रीचरण दास ने ऑनलाइन आवेदन के रजिस्ट्रेशन नंबर में छेड़छाड़ कर शिक्षक की नौकरी हासिल की थी।

Related Articles

जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद बीएसए ने उसे बर्खास्त कर दिया था। अब दोनों जालसाजों के विरुद्ध जमुनहा बीआईओ सतीश कुमार की तहरीर पर जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button