बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा ब्योरा, रुकेगी वेतन वृद्धि


मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा ब्योरा, रुकेगी वेतन वृद्धि

समायोजन में हटाए जाएंगे मोहनलालगंज बेसिक विद्यालय उतरावां के शिक्षक, शुरू होगी शैक्षिक गुणवत्ता की परख

लखनऊ। मोहनलालगंज के बेसिक विद्यालय उतरावां में अनुपस्थित मिले 23 शिक्षकों का अनुपस्थिति के दिन का मेडिकल अवकाश नहीं मंजूर होगा, बल्कि मानव संपदा पोर्टल पर इसका रिकॉर्ड दर्ज किया जाएग। इसके साथ ही जिन स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है वहां उतरावां के शिक्षक भेजे जाएंगे। इस संबंध में एडीबेसिक, बीएसए और बीईओ ने स्थिति बृहस्पतिवार को साफ कर दी है।

बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि 24 जून को बीईओ सुशील के कुमार के निरीक्षण में उतरावां बेसिक विद्यालय के 23 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। अवकाश का ऑनलाइन विकल्प होने के बाद भी शिक्षकों ने अवकाश नहीं लिया। इससे स्पष्ट है कि साजिश के तहत विद्यालय से सभी शिक्षक गायब हुए। निरीक्षण में जो छह शिक्षक मौके पर मिले थे उनको भी अब चेतावनी दी गई है कि बिना सूचना के कोई शिक्षक अनुपस्थित होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए ने बताया कि यदि अवकाश से पहले कोई सूचना भी दी गई होती तो मेडिकल अवकाश मंजूर कर लिया जाता, लेकिन सूचना न देना घोर लापरवाही है। जल्द ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए टीम जाएगी।

Related Articles

नगर क्षेत्र स्कूलों में शिक्षकों की कमी नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नए सत्र में भी बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि समायोजन प्रक्रिया न शुरू हो पाने से ये येह स्थिति है। स्वेच्छा से जो तबादले हुए उसमें नगर क्षेत्र के स्कूलों को फायदा नहीं सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में ही शिक्षक इधर से उधर हो सके हैं।

समायोजन प्रक्रिया के तहत उत्तरार्वा विद्यालय के शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन विद्यालयों में जरूरत है वहां शिक्षकों को भेजा जाएगा। नियमानुसार प्रक्रिया के तहत थोड़ा समय लगेगा। बिना सूचना के अनुपस्थिति मिले शिक्षकों को दंड मिलेगा।- श्याम किशोर तिवारी, एडी बेसिक लखनऊ मंडल


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button