बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यू-डायस पर 10 जुलाई तक अपडेट करने होंगे विद्यार्थियों के विवरण


यू-डायस पर 10 जुलाई तक अपडेट करने होंगे विद्यार्थियों के विवरण

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग ने यू-डायस पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की सूचना 10 जुलाई तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह कार्य 15 दिन के अंदर शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास खंड के यू-डायस पोर्टल में अंकित सभी विद्यालयों के लॉगिन से छात्र-छात्राओं की सूचना अपलोड होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप डाटा पूर्ण न होने पर खंड शिक्षाधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button