बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

प्राचार्य की प्रताड़ना पर छात्र ने खुद को आग लगाई, हंगामा


प्राचार्य की प्रताड़ना पर छात्र ने खुद को आग लगाई, हंगामा

मुजफ्फरनगर,   मात्र सात हजार रुपये फीस के लिए प्राचार्य द्वारा अपमानित करने से आहत बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने शनिवार को बुढ़ाना के डीएवी पीजी कॉलेज में खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद छात्रों ने पीड़ित को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया था।

झुलसे छोत्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी दो वीडियो जारी किए थे। उधर घटना के बाद से प्राचार्य प्रदीप कुमार फरार हो गया।

बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र उज्ज्वल राणा पुत्र हरेंद्र उर्फ बॉबी द्वारा जान देने के प्रयास के बाद छात्रों ने सीएचसी पर और बाद में कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। भाजपा व रालोद के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर इंसाफ नहीं मिलने पर दो दिन बाद आंदोलन की घोषणा कर दी।

कुछ देर बाद रालोद युवा जिलाध्यक्ष गज्जू पठान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने की घोषणा कर दी। इस दौरान हंगामा कर रहे छात्रों का एसएसआई के साथ तीखी झड़प भी हुई। बाद में कॉलेज गेट पर धरना शुरू कर दिया गया। इस घटना से क्षुब्ध एक शिक्षिका ने इस्तीफा देने की घोषणा भी की है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button