SIR:अंतिम मतदाता सूची में 13.3 करोड़ नाम


UP SIR:अंतिम मतदाता सूची में 13.3 करोड़ नाम

लखनऊ,  । यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं। पहले गणना चरण में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने के बाद अब दावा-आपत्ति के बाद करीब सात लाख और वोटरों के नाम सूची से काटे जाने की उम्मीद है। सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक संख्या में होंगे।




मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे। मतदाता सूची तैयार किए जाने का काम चुनाव आयोग ने पूरा कर लिया है। 6 जनवरी को 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी। उसके बाद 6 मार्च तक लोगों से इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली गईं। कुल 86.69 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए फॉर्म-6 भरा। वहीं 3.18 लाख लोगों ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा है। 2.22 करोड़ लोग तार्किक विसंगति वाले थे।


Exit mobile version