यूपी में भीषण गर्मी: बांदा में लगातार दूसरे दिन पारा 49 डिग्री, जानें अन्य शहरों का हाल

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। बांदा लगातार दूसरे दिन राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान सोमवार को भी 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों की रातें खासी गर्म हो गई हैं। झांसी में दिन का तापमान तो कहर ढा ही रहा है। वहां रात का तापमान भी 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग कह रहा है कि फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।लखनऊ मौसम विभाग को जिन 33 जिलों की रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक बांदा में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान लगातार दूसरे दिन रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। आगरा को मामूली राहत मिली है। रविवार को आगरा तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार था। सोमवार को यह 45 डिग्री सेल्सियस हो गया।

रात में भी तप रहे शहर

दिन में तो आसमान से आग बरस ही रही है रात में भी इसका असर है। रात का तापमान करीब 15 जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। झांसी में दिन का तापमान तो 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, पर बीती रात यहां का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लखनऊ का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

प्रदेश के शीर्ष 10 सबसे गर्म जिले (डिग्री सेल्सियस में)
बांदा- 49
प्रयागराज- 45.8
झांसी- 45.6
आगरा- 45
वाराणसी- 45
कानपुर- 44.8
इटावा- 44.2
अलीगढ़- 43.4
हमीरपुर- 43.2
फुरसतगंज- 42.6
लखनऊ- 41.8


Leave a Reply