Holiday (अवकाश)
जिले में महामारी संक्रमण की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी महोदया ने 06 फरवरी तक बंद किए समस्त स्कूल-कॉलेज
फतेहपुर:-जिलाधिकारी महोदया अपूर्वा दुबे ने बताया कि महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों को देखते हुए 6 फरवरी 2022 तक जनपद के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। जनपद में इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। जनपद में कहीं भी स्कूल-कॉलेज खुले पाए जाए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
