छात्रों की बढ़ती संख्या के पीछे डीबीटीएल योजना को बताया विभाग ने

अलीगढ़:- कोविड पर वैक्सीन की तरह साबित हो रहा है स्कूल चलो अभियान। अलीगढ़ जनपद में स्कूल चलो अभियान के तहत करीब 50 हजार से अधिक छात्रों की संख्या बढ़ गई है। जनपद में परिषदीय विद्यालयों छात्रों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है। जबकि गत वर्ष 2.50 लाख के करीब छात्रों की संख्या थी।गौरतब है कि पूरे प्रदेश में चार अप्रैल से स्कूल चलों अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सीएम योगी ने श्रावस्ती जिले से किया था। जिसके बाद सभी जनपदों में यह अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। अलीगढ़ जनपद की बात करें तो करीब 54 हजार छात्रों के प्रवेश लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से दस मई तक 50230 छात्रों की संख्या बढ़ गई है। जबकि यह अभियान अभी 30 सितंबर तक तक पूरे प्रदेश में चलाया जाना है। गत वर्ष परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की 255429 थी।

क्लास में बढ़ सकती है छात्रों की संख्या

अलीगढ़ जनपद में छात्रों और क्लास की रूम की तुलना करें तो एक क्लास में 30 बच्चों को बैठाने के मानक हैं। फिर भी एक क्लास रूम में 35 से 40 छात्र बैठते हैं। वहीं इस वर्ष रिकॉर्ड एडमिशन से यह समस्या और बढ़ सकती है। क्योंकि स्कूलों पर 50 हजार छात्रों का भार बढ़ गया है।

शिक्षक की कम संख्या भी बड़ी परेशानी

विभागीय सूत्र के अनुसार जिले के करीब 35 विद्यालय एक शिक्षक, करीब 250 विद्यालय दो, 600 विद्यालय तीन, 900 विद्यालय चार शिक्षकों के सहारे हैं। ऐसे में छात्रों की बढ़ी संख्या विभाग और शिक्षकों के लिए अलग परेशानी बढ़ा सकती है।

साल दर साल छात्रों की संख्या पर एक नजर

साल छात्रों की संख्या

2017-18 211042

2018-19 218025

2019-20 226513

2020-21 231522

2021-22 251757

2022-23 305659

  • 1382 प्राइमरी (कक्षा एक से पांच) विद्यालय हैं जिले में संचालित
  • 358 जूनियर (कक्षा छह से आठ) विद्यालय हैं जिले में संचालित
  • 375 कंपोजिट (कक्षा एक से छह) विद्यालय हैं जिले में संचालित

कोरोना काल में स्कूल बंद होने कारण छात्रों की संख्या गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब स्कूल चलों अभियान, जागरुकता अभियान का असर देखने को मिल रहा है। 50 हजार से अधिक छात्रों की संख्या बढ़ गई है।जुलाई तक और बढ़ने की संभावना है।
सतेंद्र कुमार ढाका, बीएसए अलीगढ़


Leave a Reply