Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

समूह ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मियों के स्थानांतरण सत्र शून्य करने की गुहार


समूह ख और ग के कर्मियों के स्थानांतरण सत्र शून्य करने की गुहार

लखनऊ:- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शनिवार को मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर समूह ख एवं समूह ग के कर्मचारियों के लिए वर्तमान स्थानांतरण सत्र शून्य करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में अवगत कराया कि विगत वर्ष में 80 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया गया था। विगत वर्ष के स्थानांतरण की विसंगतियां अभी भी दूर नहीं हुई है।संयुक्त परिषद अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मांग किया था कि विगत वर्ष के स्थानांतरण की विसंगतियां दूर की जाए। संगठन के जिन पदाधिकारियों का स्थानांतरण विगत वर्ष जनपद से बाहर कर दिया गया था, उनको वापस लाने पर विचार किया जाए तथा समूह ख और ग के कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण सत्र शून्य किया जाए।

मुख्य सचिव ने 13 मई 2022 को एक आदेश जारी कर समूह ग के कार्मिकों का 3 वर्ष के उपरांत पटल परिवर्तन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश से अब समूह ग के कर्मचारी जनपद के अंदर ही एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय अथवा एक पटल से दूसरे पटल पर समायोजित किए जाएंगे। उनको जनपद से बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। इस आदेश से प्रकारंतर रूप से समूह ग के कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण सत्र शून्य हो गया है। इस आदेश के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र एवं अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया है।


Exit mobile version