ख़बरों की ख़बर

मृतक आश्रितों की भर्ती और महंगाई भत्ते के लिए गुहार


मृतक आश्रितों की भर्ती और महंगाई भत्ते के लिए गुहार

लखनऊ:- बीते चार साल से मृतक आश्रितों की भर्ती नहीं हुई है। 2001 के पहले भर्ती हुए संविदा कर्मियों को नियमतिकरण ठंडे बस्ते में चला गया है। 17 फीसदी महंगाई भत्ते का आदेश लंबित है। कुछ इन्हीं मुद्दों को लेकर परिवहन निगम के श्रमिक समाज कल्याण संघ ने शासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में संघ ने एक मांग पत्र बीते पांच जुलाई 2022 को दिया था। दोबारा फिर से मांग पत्र प्रमुख सचिव परिवहन को भेजा है।

बावजूद निगम हित में अभी तक कोई निर्णय नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो में संघ की 105 वीं बैठक को संबोधित करते प्रांतीय महामंत्री बनारसी राम ने बताया कि बार-बार लंबित मांगों को लेकर वार्ता हो रही है। पर अभी तक किसी भी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। रोडवेज कर्मियों के पद खाली होने पर बस संचालन प्रभावित हो रहा है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एमएल कुरील ने संगठन की समीक्षा करते हुए क्षेत्रों में अभियान चलाकर सदस्य बनाने पर जोर दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button