Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

माध्यमिक शिक्षा में 40,402 पदों पर हुई भर्ती


माध्यमिक शिक्षा में 40,402 पदों पर हुई भर्ती

लखनऊ:-राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पिछले पांच सालों में 40,402 शिक्षकों की भर्ती कीं जबकि 2003 से 2017 के बीच सपा-बसपा के शासनकाल में कुल 33574 पदों पर भर्ती की गई थीं।इन 40402 शिक्षकों की भर्ती में 33488 सहायक अध्यापकों का चयन हुआ है। इसमें राजकीय विद्यालयों में 6,191 और 27,297 सहायक अध्यापकों को चयन हुआ।

इसके साथ ही 6070 प्रवक्ताओं के पद पर भी चयन हुआ, जिसमें राजकीय विद्यालयों में 749 और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 5321 पदों पर चयन किया गया।इसके अलावा 844 प्रधानाचार्य के पद पर भर्ती हुआ। इसमें सरकारी स्कूलों में 61 और सहायता प्राप्त स्कूलों में 783 पदों पर चयन किया गया। प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में 7540 नए पदों का सृजन भी किया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त अध्यापकों को मानदेय के आधार पर शिक्षण व्यवस्था से जोड़ा।


Exit mobile version