टीजीटी-पीजीटी के 30 हजार व प्राचार्य के 4 हजार पदों पर होगी भर्ती


टीजीटी-पीजीटी के 30 हजार व प्राचार्य के 4 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा सेवा चयन आयोग और निदेशालय की संयुक्त बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर लगी मुहर

आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई।

आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के नेतृत्व में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए ई-अधियाचन के प्रारूप पर चर्चा की गई। अपेक्षा की गई कि विभागों की ओर से एनआईसी के माध्यम से और कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार पोर्टल को तैयार किया जाए।

एनआईसी को पोर्टल विकसित करने में 10 से 15 दिन लग सकता है। इस दौरान उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ऑनलाइन व्यवस्था करते हुए रिक्तियों का विवरण इक‌ट्ठा करेंगे। आयोग को अगस्त में टीजीटी व पीजीटी के तकरीबन 30 हजार और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा

जाएगा। बैतक में आयोग के सचिव मनीज कुम्बर, परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव ई-अधियाचन नोडल अधिकारी डॉ. शिवजी मालवीय और उपसचिव डॉ. विकास सिंह मौजूद रहे।

बेसिक और अटल आवासीय विद्यालयों में लगेगा समय

आयोग को परिषदीय विद्यालयों में भी सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती करनी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण संबंधी बिंदुओं के निराकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ई-अधियाचन का प्रारूप्प तैपार कर लिया जाएगा।

नहीं, अटल आवासीय विद्यालय समिति और प्रशिक्षण एवं सेवा पोजन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय नियमावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया गतिमान है जिसे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद रिक्त पदों का विवरण एक‌ट्ठा कर अधिवाचन भेज दिया जाएगा।


Exit mobile version