किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो’: योगी
किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो’: योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बच्चों को सीख दी है कि किताबें पढ़ो और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो।

उन्होंने बच्चों को मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी।मुख्यमंत्री प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास स्वयं चलकर पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। एक बच्चे के पास पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि किताबें पढ़ो। सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी जरूरी है। इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है।