विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित सवाल जवाब


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित सवाल जवाब

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

SIR से सम्बन्धित कुछ सवाल जो बहुतों के मन में हैं उनके उत्तर यथासम्भव देने को लिख रहा हूं।

 भाषा हिन्दी और इंग्लिश दोनों में से एक चुन सकते हैं। लेकिन इंग्लिश ज़्यादा बेहतर है वो भी कैपिटल लेटर में होनी चाहिए।

फॉर्म में आधार ऑप्शनल है मगर इसे अवश्य भरें ताकि आपका वोटर कार्ड, आपका आधार, आपका मोबाइल नंबर तीनों एक दूसरे से लिंक हो जाएं, इससे फ्यूचर में बहुत आसानी होने वाली है।
•`फॉर्म में वह मोबाइल नम्बर अवश्य भरें, जो आमतौर पर आप परमानेंट रखते हैं पूरे परिवार के लिए एक ही सेम नम्बर हर फॉर्म में भरा जा सकता है। CUG नम्बर देने से बचें…

जिनका नाम 2003 की लिस्ट में है वो लोग ऊपरी कॉलम यानी पार्ट 1 में करेंट डाटा भरें, और निचले बाएं कॉलम यानी पार्ट 2 में अपना 2003 का डाटा भरें।

 जिनका नाम 2003 की लिस्ट में नहीं है वे लोग ऊपरी कॉलम यानी पार्ट 1 में करेंट डाटा भरें, और निचले दाएं कॉलम यानी पार्ट 3 में अपने माता-पिता और दादा दादी, इन लोगों की डिटेल्स किसी 2003 के अनुसार भरें।

करेंट डाटा आज के रिकॉर्ड के आधार पर भरा जाएगा और 2003 का डाटा 2003 के आधार पर भरा जाएगा।

करेंट डाटा में आप जन्मतिथि, सरनेम, नाम की स्पेलिंग मिस्टेक सुधार कर सही करके लिख सकते हैं ये डाटा अपडेट होकर नई वोटर लिस्ट में सुधार के साथ चढ़ जाएगा।

•2003 के डाटा को आपने बिल्कुल चेंज नहीं करना है अगर ग़लती या स्पेलिंग मिस्टेक भी हो तब भी वही डाटा भरना है जो 2003 में दर्ज हुआ था।
`
ऊपर फॉर्म में छपकर आए हुए पुराने फोटो के बग़ल में खाली कॉलम में नया फोटो लगाना है बहुत से लोग ग़लती से छपे हुए फोटो पर ही नया फोटो चिपका दे रहे हैं।

 फोटो बैकग्राउंड सफेद हो तो बेहतर है वरना रंगीन बैकग्राउंड भी चलेगा। दरअसल वोटर लिस्ट ब्लैक एंड व्हाइट होती है इसलिए रंगीन बैकग्राउंड फोटो वोटर लिस्ट में गहरे काले रंग में आ जाएगा। मगर वोटर कार्ड आजकल रंगीन बनकर आ रहे हैं इसलिए वोटर कार्ड में रंगीन बैकग्राउंड फोटो से दिक्कत नहीं है।

सबसे अहम बात, SIR के इस चरण में किसी भी वोटर से कोई भी प्रूफ नहीं मांगा जा रहा, आपने किसी भी फॉर्म के साथ कोई भी प्रूफ या उसकी फोटो कॉपी नहीं लगानी है।

SIR के अगले चरण यानी 04 दिसंबर के बाद 09 दिसंबर से एक महीने का दावा/आपत्ति चरण शुरू होगा। उसमें आपसे ज़रूरत के अनुसार 1 या 2 प्रूफ मांगे जा सकते हैं।

जिन लोगों के फॉर्म जमा होकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में चढ़ जाएंगे उनको मोबाइल पर मैसेज सूचना मिलेगी। जिनके फॉर्म में कोई बड़ी ग़लती है और वो ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं चढ़े, उनको भी मोबाइल पर सूचना मिलेगी।

 जिनके फॉर्म में कोई स्पेलिंग मिस्टेक या माइनर ग़लती है उनको फालतू में घबराने की ज़रूरत नहीं है ये फॉर्म स्वीकार हो जाएंगे।

 जिनके फॉर्म में कोई बड़ी ग़लती है या डाटा मैच नहीं हुआ, उनको 9 दिसंबर के बाद नोटिस मिलेगा। वो दावा/आपत्ति कैंप में जाकर जवाब दाखिल करेंगे।

जिनके फॉर्म जमा ही नहीं हुए उनको भी नोटिस मिलेगा। एक महीने के दावा/आपत्ति पीरियड में वो लोग अपने फॉर्म जमा करा सकेंगे, उनके पास ये आखिरी मौका होगा। दावा/आपत्ति पीरियड में भी हाज़िर नहीं होने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए जाएंगे।


Exit mobile version