Promotion (पदोन्नति)

सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति मामले जल्द निस्तारित होंगे-मुख्य सचिव


सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति मामले जल्द निस्तारित होंगे-मुख्य सचिव

माह दिसम्बर की निष्ठा FLN 3.0 Module-05 & 06 की लिंक, एक क्लिक में Join करे

लखनऊ:- मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों में कर्मचारियों के प्रान (Permanent Retirement Account Number) नहीं खुले हैं वहां अभियान चलाकर खुलवाए जाएं साथ ही विभाग पदोन्नति व सुरक्षित कैरियर प्रमोशन से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण कर उसकी सूची शासन को दें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर चिकित्सा तथा अन्य समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करें।

मुख्य सचिव ने गुरुवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ उनकी समस्याओं पर वार्ता की। इस बैठक में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कर्मचारी संगठनों को नई पेंशन योजना एनपीएस के प्रबंधन और लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने कर्मचारी संगठनों को बताया कि कर्मचारियों के एनपीएस खाते में कई वर्षों से लंबित राज्यांश करीब ₹10 करोड़ जमा किया गया है। सचिव वित्त संजय कुमार ने बताया कि इसके तहत 31 अक्टूबर 2021 तक 5,15,315 कर्मचारियों तथा 2,71,210 सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों का पंजीकरण किया जा चुका है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button