बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

मानव संपदा पोर्टल पर नोटिस चेक करने एवं स्पष्टीकरण देने की प्रक्रिया


मानव संपदा पोर्टल पर नोटिस चेक करने एवं स्पष्टीकरण देने की प्रक्रिया

Prerna DBT App New Version 1.0.0.56 Download या अपडेट करने के लिए Click करे!

️ सर्वप्रथम मानव संपदा पोर्टल पर अपना आई डी व पासवर्ड डालकर लॉगिन करें

️ मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करने पर लीव मॉड्यूल के बगल ही एकदम बाएं तरफ General पर क्लिक करें

️ General पर क्लिक करने पर नीचे कई ऑप्शन खुलकर आ जाते हैं जिसमें Notice and departmental proceedings पर क्लिक करें

️ नोटिस और डिपार्मेंटल प्रोसीडिंग्स पर क्लिक करने पर पांच ऑप्शन खुलकर आते हैं जिसमें से View notice against you पर क्लिक करें

️ यदि आपको कोई नोटिस निर्गत नहीं की गई है तब No record found लिखकर आएगा

️ यदि आपको कोई नोटिस जारी की गई होगी तब सीरियल नंबर आईडी डेट स्टेटस डिटेल आदि colum बन करके आ जाएगा

️ व्यू डिटेल पर क्लिक करने पर नोटिस संबंधी पूरा विवरण तारीख किस अधिकारी ने निर्गत किया है किस संबंध में निर्गत किया है आदि पूरा लिखकर आ जाएगा

️ दाहिनी तरफ View notice details पर क्लिक करके नोटिस को डाउनलोड किया जा सकता है तथा नीचे प्रिंट पर क्लिक करके उसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है

️ अपना नोटिस ध्यान पूर्वक पढ़कर समझ कर डाउनलोड करके रख लें तत्पश्चात नोटिस के क्रम में स्पष्टीकरण देने के लिए Reply पर क्लिक करते हैं

️ रिप्लाई में क्लिक करने पर नोटिस संबंधी दिनांक नोटिस नंबर आदि स्वयं ही लिखकर आ जाता है तत्पश्चात Write notice Explanation में
आपको जो भी स्पष्टीकरण लिखना है उसको लिख देते हैं

️ तत्पश्चात choose document में स्पष्टीकरण संबंधित प्रार्थना पत्र , साक्ष्य आदि का पीडीएफ बनाकर अपलोड कर देते हैं

️ अपलोड करने के पश्चात Final submitt पर क्लिक कर देते हैं

️ रिप्लाई देने के बाद भविष्य में 4 से 5 तरह की अलग-अलग नोटिस जिसमें प्रकरण समाप्त करें , कार्यवाही होने,प्रतिकूल प्रविष्टि आदि प्राप्त हो सकते हैं
जिनको अपना पोर्टल के माध्यम से चेक करते रहें जो भी नोटिस आए उसे डाउनलोड करके अवश्य रख ले यदि प्रकरण समाप्त करने संबंध में आ जाता है तो सबसे अच्छा अन्यथा जो भी हो भविष्य में उसी के क्रम में अग्रिम प्रक्रिया का पालन करना रहेगा

आपका प्रमोद
Exclusive

️️️️️️


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button