सबसे ज्यादा पुलिस और शिक्षा विभाग में की जाएंगी 50-50 हजार पदों पर भर्तियां
सबसे ज्यादा पुलिस और शिक्षा विभाग में की जाएंगी 50-50 हजार पदों पर भर्तियां
– लखनऊ। राज्य सरकार अगले साल डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों का ब्योरा मांगा था जिसके बाद डेढ़ लाख रिक्त पदों पर भर्ती करने की अनुमति दी गई है। सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी। शासन के मुताबिक, इन भर्तियों के साथ ही यूपी में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड भी बन जाएगा।
राज्य सरकार ने बीते साढ़े आठ वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50 50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। राजस्व विभाग में लेखपाल समेत 20 हजार पदों पर भर्ती होगी।
सूत्रों के मुताबिक विभागों में भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी करने की
कवायद तेज कर दी गई है। बता दें, सरकार पुलिस विभाग में अब तक 2.19 लाख पदों पर भर्ती कर चुकी है। वर्ष 2026 में पुलिस में 30 हजार सिपाही, 5 हजार सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। साथ ही विभाग में 15 हजार अन्य पदों पर भी भर्तियां होंगी।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर, प्रधानाचार्य आदि के करीब 50 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास एवं पुष्टाहार समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी
*लखनऊ-*
*साल में 2026 में युवाओं को मिलेगी नौकरी की सौगात……!!*
CM योगी ने अधिकारियों से खाली पदों की मांगी जानकारी।
2026 में युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरी की सौगात।
*10 साल में 10 लाख नौकरी का रिकॉर्ड बनाएगा सरकार।*
पुलिस, शिक्षा, कारागार, राजस्व, स्वास्थ्य में निकलेगी वैकेंसी।
आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भी वैकेंसी।
पुलिस-शिक्षा विभाग में 50-50 हजार पदों पर होगी भर्ती।
राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती।
*साढ़े 8 सालों में 8.5 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी।*
