Holiday (अवकाश)

सात से पितृ पक्ष, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र


सात से पितृ पक्ष, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र

प्रयागराज। सितंबर में पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्र पड़ेगा। गऊघाट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी और ज्योतिष शास्त्री पंडित राजेंद्र त्रिपाठी ‘मधुकर’ ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने सबसे पहले तीन सितंबर को पद्मा एकादशी होगी।

इस एकादशी के व्रत का विशेष महत्व होता है जो देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। चार सितंबर को वामन एकादशी होगी। पांच सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रदोष व्रत होगा। छह

सितंबर को अनंत विष्णु भगवान को जन्मोत्सव होगा। सात सितंबर को खग्रास चंद्रग्रहण होगा, सूतक एक बजे से लग जाएगा। ग्रहण स्पर्श रात 10 बजे, मध्य रात्रि 11:42 बजे और मोक्ष रात्रि 1:28 बजे होगी। यह ग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। सात सितंबर से पितृ पक्ष शुरू होगा जो 21 सितंबर को पितृ विसर्जन अमावस्या तक रहेगा। 22 सितंबर को शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जो एक अक्तूबर तक चलेगी। दो अक्तूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button