प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 6 व 7 सितंबर को, 25 लाख से ज्यादा युवा होंगे शामिल


प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 6 व 7 सितंबर को, 25 लाख से ज्यादा युवा होंगे शामिल

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की परीक्षा जिलों की अग्रिम सूचना

लखनऊ। प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का आयोजन इस बार छह व सात सितंबर को होगा। इसमें 25.31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इसके लिए जिलों की अग्रिम सूचना जारी कर दी। इस बार परीक्षा दो पालियों में प्रदेश के 48 जिलों में होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए संबंधित जिलों की अग्रिम सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे देखकर अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधित लिंक अभ्यर्थियों के ई मेल पर भेजा जा रहा है। आयोग द्वारा मुख्य वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने के बाद ही अभ्यर्थी इस लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी वेबसाइट देखते रहें। पिछली परीक्षा में भी लगभग 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से परीक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की जा रही है।


Exit mobile version