बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

Parisha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 6 फरवरी को, पीएम मोदी दूर करेंगे एग्जाम का डर


Parisha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 6 फरवरी को, पीएम मोदी दूर करेंगे एग्जाम का डर

Parisha Pe Charcha 2026: छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का डर दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए तैयार हैं. इस साल परीक्षा पे चर्चा कर्यक्रम का नौवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है.

इसके प्रसारण की तारीख का ऐलान हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे प्रसारित होगा.


बदले हुए अंदाज में परीक्षा पे चर्चा

परीक्षा के चर्चा कार्यक्रम आमतौर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाता रहा है. लेकिन पिछले साल से इस कार्यक्रम के प्रारूप में काफी बदलाव किया गया है. पिछले साल इसका आयोजन दिल्ली के सुंदर नर्सरी में हुआ था.

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नई पहल के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से जुड़ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी जैसे शहरों के छात्रों से मुलाकात की. इसके अलावा कुछ छात्रों को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर भी उनसे मिलने और बात करने का अवसर मिला.

रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन

इस साल परीक्षा पे चर्चा को लेकर छात्रों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. इस बार कुल 4.5 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. जो पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी अधिक है. इतने छात्रों के साथ लगभग 24.84 लाख शिक्षकों और 6.15 लाख अभिभावकों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई है.

कहां प्रसारित होगा कार्यक्रम

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को दूरदर्शन (DD National, DD News, DD India) और ऑल इंडिया रेडियो पर होगा. इसके अलावा छात्र इसे यूट्यूब (शिक्षा मंत्रालय),फेसबुक लाइव और मायगव (MyGov.in) पोर्टल पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे. प्राइवेट टीवी चैनलों पर भी इसका प्रसारण होगा.


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button