शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी को रखी 31 उपार्जित अवकाश व घर के पास तैनाती की मांग
शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी को रखी 31 उपार्जित अवकाश व घर के पास तैनाती की मांग
ने ऑनलाइन हाजिरी को रखी 31 उपार्जित अवकाश व घर के पास तैनाती की मांग परिषदीय स्कूल – स्कूल शुरू होने के एक घंटे के भीतर हेड मास्टर भरेंगे उपस्थिति – अपर मुख्य सचिव के साथ शिक्षक संगठनों की बैठक में उठा मुद्दा
लखनऊ परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू किए जाने से पहले उनसे सुझाव लिए गए।
Online Attendance of Teachersशिक्षकों ने कहा कि विभाग इस व्यवस्था को लागू करने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में 31 उपार्जित व अर्द्ध आकस्मिक अवकाश की सुविधा दी जाए। शिक्षकों से विकल्प लेकर उन्हें उनके आवास के निकट के विद्यालय में तैनाती दी जाए। दूसरे जिलों में कार्यरत शिक्षकों को उनके गृह जनपद में तैनाती देने की व्यवस्था की जाए, माध्यमिक शिक्षकों की भांति बेसिक के स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रोन्नत वेतनमान की सुविधा दी जाए और सभी शिक्षकों को गैर शैक्षिणिक कार्यों से शत-प्रतिशत मुक्त किया जाए।बैठक में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को विद्यालय शिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। एसीएस पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में एक 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें आठ शिक्षकों को शामिल किया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में शिक्षकों के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, विनय तिवारी, शिव शंकर सिंह, योगेश त्यागी, अपूर्व दीक्षित, अरूणेन्द्र वर्मा, सुलोचना मौर्य व सीमा यादव शामिल हुए।
