राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। योजना का लाभ लेने के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक से पास कर चुके अभ्यर्थी पात्र होंगे। योजना के लिए परीक्षार्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा 9 नवंबर को प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी।
जिन अभिभावकों की सालाना आय 3.5 लाख रुपये से कम हो वह इस छात्रवृत्ति योजना के पात्र होंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को तहसीलदार या समकक्ष अधिकारी की ओ से जारी किया गया आय प्रमाणपत्र वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। अभ्यर्थी योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए www.entdata.co.in वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
