वर्ष 2004 में नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग.
वर्ष 2004 में नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग
गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। विशिष्ट बीटीसी 2004 की पुरानी पेंशन के मुद्दे पर जिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2004 को नेशनल पेंशन सिस्टम लागू किया, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2005 से प्रदेश में लागू किया, परंतु केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2004 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को नई और पुरानी पेंशन योजना में से एक का विकल्प चुनने का अवसर प्रदान किया था, लेकिन इसके बाद भी एक अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित विशिष्ट बीटीसी 2004 के शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल सका।शिक्षक
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुज त्यागी के साथ प्रांतीय ऑडिटर नरेश कौशिक भी उपस्थित रहे।