स्थानान्तरण (Transfer)

शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के ऑफलाइन तबादले के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित


शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के ऑफलाइन तबादले के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

प्रयागराज, । सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 1641 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के ऑफलाइन तबादले के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेनशर्मा ने 14 अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव को ऑफलाइन तबादले के आदेश दिए थे। डॉ. महेन्द्र देव ने 17 अक्तूबर को तीन सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक (शिविर) शिविर कार्यालय, लखनऊ, उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-2) मुख्यालय,उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3), मुख्यालय प्रयागराज को शामिल किया है।

यह समिति विभागीय नियमों/ विनियमों के अनुसार आवेदनों का परीक्षण कर अपनी सिफारिश / संस्तुति तत्काल अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को प्रस्तुत करेगी। परीक्षण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि ऐसे पदों के प्रति स्थानान्तरण नहीं किया जाना है, जो पद पूर्व से चयन बोर्ड या चयन आयोग को नियमानुसार अधियाचित हैं। जिन पदों के सापेक्ष 27 जून 2025 को ऑनलाइन स्थानान्तरण किया जा चुका है, उन पदों पर ऑफलाइन स्थानान्तरण नहीं किया जाएगा। जिन पदों के सापेक्ष न्यायालय में विवाद लंबित है, उन पदों के प्रति स्थानान्तरण नहीं किया जाएगा। 14 अक्तूबर के शासनादेश में ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए निर्धारित संख्या 1641 के तहत ही स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया जाएगा। समिति की संस्तुति के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) की ओर से संबंधित अध्यापकों का स्थानान्तरण आदेश जारी किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button