अब बस में चलेगी पाठशाला, 28 बसें शिक्षा विभाग को देने की तैयारी

अब कंडम बसों में लिखी जाएगी सुनहरे भविष्य की पटकथा

इस संबंध में सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को भी देखा गया

वाराणसी। परिवहन निगम अब सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को क्लास रूम बनाने के लिए शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराएगा। पुरानी हो चुकी 28 बसें सौंपी जाएंगी। परिवहन निगम की कंडम बसें नीलाम कर दी जाती हैं। अब इन बसों में कक्षाएं चलेंगी। पूर्व में आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया जा चुका है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा विभाग ने स्थान का चयन कर लिया है। दो दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से इस व्यवस्था की शुरुआत करने के संबंध में सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को भी देखा गया है।

निकाल दी जाएंगी सीटें, लगेंगे पंखे :

सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों की सभी सीटें निकाल दी जाएंगी। इन बसों को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। इसमें पेंटिंग का काम होगा। बस में पंखे लगाए जाएंगे। निकाली गई सीटों की जगह कुर्सी और बेंच लगेंगे।

“इन बसों को ऐसे स्थान पर खड़े करने की योजना है, जहां पढ़ने के लिए बच्चे स्कूल नहीं जाते या स्कूल बनाने के लिए जमीन नहीं है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 28 बसों को उपलब्ध कराने की तैयारी है।”- गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक – परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र

नगर निगम पहले से चला रहा शिक्षा एक्सप्रेस :

भारत माता मंदिर प्रांगण में नगर निगम द्वारा शिक्षा एक्सप्रेस नाम से एक अनोखा स्कूल संचालित किया जाता है। यहां पढ़ने के लिए बच्चे ही नहीं, बल्कि महिलाएं और पुरुष भी आते हैं, जो कभी स्कूल नहीं गए हैं। यहां हिंदी-अंग्रेजी की वर्णमाला, अंकों का ज्ञान दिया जाता है। अखबार पढ़ाना, सामान्य ज्ञान से सुविधा है। इसमें ड्रॉप आउट बच्चों को बढ़ाया जाता है।


Leave a Reply