अब एक जुलाई से नए स्कूल में पढ़ेंगे बच्चे
30 से कम छात्र संख्या वाले 82 सरकारी विद्यालयों में पेयरिंग की कार्यवाही पूरी
51 और स्कूलों में होनी है प्रक्रिया बीएसए ने भेजी स्कूलों की सूची
लखनऊ। राजधानी में चल रही 133 स्कूलों के पेयरिंग प्रक्रिया के तहत 82 स्कूलों की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के 30 से कम छात्र संख्या वाले इन स्कूलों के बच्चे 1 जुलाई से नए स्कूल में पढ़ाई करेंगे। इन प्राइमरी और जूनियर स्कूलों की स्कूल प्रबंध समिति (एसएमएसी) ने सहमति प्रस्ताव बीईओ को सौंप दिया है। बीएसए ने स्कूल शिक्षा महानिदेशक, निदेशक व डीएम समेत खंड शिक्षाधिकारी और स्कूल के प्रधानाध्यापकों को स्कूलों की सूची भेज दी है।

लखनऊ में 1618 प्राइमरी और जूनियर स्कूल हैं। इनमें करीब एक लाख 70 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बीएसए कार्यालय ने 30 से कम छात्र संख्या वाले 133 स्कूल के विलग की सूची तैयार की थी।
इनमें 82 स्कूलों के विलय के संबंध में एसएमसी ने सहमति प्रस्ताव दे दिया है। इसी के आधार पर बीएसए राम प्रवेश ने कम छाता संख्या वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं यहां के बच्चों की कक्षाएं पहली जुलाई से युग्मन वाले स्कूल में चलेंगी। अभी 51 स्कूलों में पयेरिंग की प्रक्रिया चल रही है।