बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

उत्तर प्रदेश सरकारी स्कूलों में दस दिनों तक बैग लाने की ज़रूरत नहीं


उत्तर प्रदेश सरकारी स्कूलों में दस दिनों तक बैग लाने की ज़रूरत नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार अब स्कूलों में बच्चों का बोझ कम करने और पढ़ाई को मजेदार बनाने पर जोर दे रही है. इसी पहल के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में 10 दिन बैगलेस क्लास लागू की गई है. 

👉

 इससे बच्चों को किताबों की जगह खेल, गतिविधियां और प्रैक्टिकल सीखने का मौका मिलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत चल रही “आनंदम योजना” के अनुसार एक बड़ा बदलाव किया है. अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पूरे साल में 10 दिन स्कूल बैग लाने की जरूरत नहीं होगी. शनिवार को स्कूल में क्लास 6 से 8 तक के बच्चों को खेल कूद,पिकनिक, भाषण, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button