बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

निपुण शिक्षकों के लिए नया निपुण टीचर ऐप


♦️निपुण शिक्षकों के लिए नया निपुण टीचर ऐप♦️

निपुण टीचर ऐप स्पेशल पोस्ट
~~~~~~
️‍️निपुण टीचर ऐप लिंक। अभी डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ttq

️‍️SPO लखनऊ द्वारा आयोजित रिफ्रेशर सत्र में बताया गया कि शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए एक नए ऐप निपुण टीचर ऐप का निर्माण किया गया है।

️‍️ इस ऐप के माध्यम से FLN शिक्षण से संबंधित 56 कोर्स एवं उनकी क्विज शिक्षकों हेतु उपलब्ध होगी।

️‍️ सभी 56 कोर्स और क्विज 3 भागों में विभाजित है। 1- भाषा 2- गणित 3- शिक्षणशास्त्र यानी Pedagogy

️‍️भाषा में 19 कोर्स गणित में 23 कोर्स और शिक्षणशास्त्र (Pedagogy) में 14 कोर्स मतलब कुल 56 कोर्स उपलब्ध है।

️‍️ गेमिफाइड लर्निंग इस प्लेटफॉर्म को रोचक बनाती है।क्विज में ज्यादा प्रतिभाग से ज्यादा पॉइंट्स जीतेंगे।

️‍️ हर क्विज में 10 प्रश्न हैं और हर प्रश्न के लिए है 10 सेकंड का टाइम।
️‍️ कुल 10 प्रश्नों में न्यूनतम 6 प्रश्न सही होने पर ही क्विज क्वालीफाई होगी। हालांकि ज्यादा स्कोर और ज्यादा पॉइंट्स अर्जित करेगा जो इस बात का प्रमाण होगा कि संबंधित विषय में आपकी गहरी समझ है।
️‍️ क्विज में थोड़ी चुनौती भी है हर प्रश्न को 10 सेकेंड में पूरा करना है। नहीं तो आपका प्रश्न हट जाएगा और अगला प्रश्न आ जाएगा।
️‍️ प्रश्नों का निर्माण कक्षा के जीवंत उदाहरण के माध्यम से किया गया है।
हर दक्षता से जुड़ा एक कोर्स उपलब्ध है जो DIKSHA; The Teacher App आदि से हैं।

️‍️ क्विज पूर्ण होने पर संबंधित कोर्स का बॉक्स का रंग बदल जाएगा जिससे पता चलेगा कि कितने कोर्स बाकी हैं।
️‍️ यहां हम अपनी सुविधा और स्वेच्छा से अपनी गति से सीख सकते हैं।
कैसे शुरू करें??

️‍️ सबसे पहले आप 10 प्रश्नों वाली क्विज करें और देखें कि क्या आप संबंधित टॉपिक के बारे में दक्ष हैं??

️‍️ यदि आपका स्कोर 10/10 है तो आप अगले कोर्स की क्विज शुरू करें।

️‍️ यदि आपका स्कोर कम है और आपको संबंधित दक्षता में और गहरी समझ बनाने की आवश्यकता महसूस होती है तो आप विषय में अपनी गहरी समझ विकसित करने के लिए दिए गए छोटे-छोटे कोर्स कर सकते हैं।

️‍️ कोर्स करने के उपरांत फिर क्विज करने का ऑप्शन आपको मिलेगा और यह रोचक मजेदार गतिविधियां आप अपने स्तर से धीरे-धीरे सीख सकते हैं।

Happy Learning!!


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button