परिषदीय स्कूल की छात्रा अनामिका बनी छात्रवृत्ति परीक्षा टॉपर, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 का परिणाम घोषित

कानपुर:- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में कानपुर मंडल दूसरे स्थान पर रहा है। यहां 1084 सीटों के सापेक्ष 934 छात्र छात्रवृत्ति के लिए चयनित किए गए हैं। कानपुर नगर में 333 आवंटित सीटों के सापेक्ष 255 छात्र चयनित हुए हैं। मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. नरेश चंद्र ने बताया कि कानपुर देहात में 160 सीटों के सापेक्ष 141, कन्नौज में 135 के सापेक्ष 133, फर्रुखाबाद में 148 के सापेक्ष110, औरैया में 147 के सापेक्ष 147 और इटावा में 161 के सापेक्ष 148 छात्र चयनित घोषित किए गए।

भीतरगांव के संविलियन विद्यालय परौली नेवादा की छात्रा अनामिका सिंह ने117 अंक प्राप्त कर बेसिक शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया। छात्रवृत्ति में कक्षा 09 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।


Leave a Reply