बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

9.8 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा National Deworming Day


9.8 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा

•-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को, 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य •-छूटे बच्चों को 13 फरवरी को किया जाएगा कवर

लखनऊ,  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित होगा।


इस अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजाल दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इस दिन दवा सेवन से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड के अंतर्गत दवा दी जाएगी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डा. सतीश कुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 9.8 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्ति दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान वर्ष में दो बार, फरवरी और अगस्त में संचालित किया जाता है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से सभी लक्षित बच्चों तक दवा पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। डा. गौतम ने बताया कि 21 जनपदों के 64 चयनित ब्लॉकों, शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान संचालित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन नहीं होगा, क्योंकि आईडीए अभियान के तहत एल्बेंडाजाल पहले से ही दी जाएगी। एल्बेंडाजाल सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से खिलाई जाएगी। स्कूल न जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए दवा दी जाएगी। अध्यापक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता बच्चों को अपने सामने दवा सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा यह ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी बच्चे को खाली पेट दवा न दी जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button