Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

NAS-2021 // आज 228 केंद्रों पर होगी “नेशनल अचीवमेंट सर्वे”परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन


NAS-2021 // आज 228 केंद्रों पर होगी “नेशनल अचीवमेंट सर्वे”परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन

तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र होंगे शामिल, दो पालियों में होगा आयोजन

गोरखपुर:- मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा NAS-2021 शुक्रवार को जिले के 228 केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली में 10:30 से 2:00 बजे तो वही द्वितीय पाली दोपहर 3:30 से 5:00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं के छात्र शामिल होंगे।

इसे लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है परीक्षा के जिला समन्वयक और डायट प्राचार्य डॉ बी एन सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्रीय ऑब्जर्वर के साथ फील्ड इन्वेस्टिगेटर को तैनात किया जाएगा। परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन संचालित होती है स्कूलों का चयन स्टेट की ओर से होता है। यह सर्वे प्रत्येक 3 वर्ष में एक बार होता है। 2017 के बाद यह सर्वे 2020 में होना था लेकिन महामारी पिछले साल यह सर्वे नहीं हो पाया। अब 2021 में यह सर्वे आयोजित कराया जा रहा है। इस परीक्षा में उसी स्कूल के छात्र शामिल होंगे जिनमें छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से 1 दिन में एक ही समय में 90 से लेकर 120 मिनट की वैकल्पिक परीक्षा होगी। इसमें पहली बार प्राइवेट स्कूलों को भी शामिल किया गया है।

क्या है नेशनल अचीवमेंट सर्वे:-

नेशनल अचीवमेंट सर्वे एक नमूना आधारित सर्वेक्षण है। जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए एक प्रमाणित आंकड़ों का विस्तृत आधार उपलब्ध होता है विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर जांचने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाने जा रहा है। सरकारी स्कूलों,सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता के आकलन के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे पूरे भारत में एक साथ होगा।

इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न:-

एनसीईआरटी की तरफ से 3 साल में एक बार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कराया जाता है शिक्षा विभाग जिले के रेंडम स्कूलों में कक्षा तीसरी, पांचवी और आठवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित और ईवीएस तथा दसवीं के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान, हिंदी गणित, विज्ञान तथा अंग्रेजी विषय की परीक्षा लेगा


Exit mobile version