बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

डिजिटल सुविधाएं से लैस होंगे नगर निगम के विद्यालय


डिजिटल सुविधाएं से लैस होंगे नगर निगम के विद्यालय

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शिक्षा संस्थानों के कायाकल्प और पुनर्विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया। संसाधनों और डिजिटल सुविधाएं के साथ पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, प्रिंसिपल और शिक्षक उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि हर विद्यालय में आवश्यक मरम्मत, उन्नयन, नए निर्माण तथा डिजिटल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों की सूची तैयार की 

लैब विकास पर विशेष जोर दिया

लखनऊ। नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में वाई फाई अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी, एक्टिविटी रूम और स्मार्ट क्लासरूम विकसित किए जाएं, ताकि विद्यार्थी आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जुड़ सकें।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button