Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

लेखपाल के 12 हजार से अधिक पद खाली, 8,085 पदों पर भर्ती पूरी होने का इंतजार


लेखपाल के 12 हजार से अधिक पद खाली

8,085 पदों पर भर्ती पूरी होने का इंतजार

लखनऊ। राजस्व विभाग में लेखपाल के 12,696 पद खाली हैं। वहीं, विभाग ने सभी जिलों से वर्ष 2022-23 में खाली हुए लेखपालों के पदों का ब्योरा मांगा है।

परिणाम जारी होने का इंतजार है। इसके अलावा 12,696 पद भी खाली हैं। राजस्व परिषद के अधिकारी ने बताया कि 8,085 लेखपालों की भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद आयोग को नया अधियाचन को भेजा जाएगा।

प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 32 हजार पद सृजित हैं। इनमें से 8,085 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा करा ली है।

पद खाली होने पर नही हो पाता तबादला:

राजस्व विभाग में एक लेखपाल को लेखपाल क्षेत्र में लगातार तीन वर्ष और तहसील क्षेत्र में दस वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर उनका तबादला करने का नियम है। मगर बड़ी संख्या में लेखपालों के पद खाली होने के बावजूद उनका निर्धारित अवधि के बाद भी तबादला नहीं हो पाता है। एक-एक तहसीलदार के पास दो से तीन लेखपाल क्षेत्र का कार्यभार है।


Exit mobile version