यूपी में छाया मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश
यूपी में छाया मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश
लखनऊ, इस बार समय से थोड़ा पहले आया मानसून अब यूपी पर मेहरबान हो चुका है। इसके चलते शनिवार शाम से बने माहौल से रविवार दोपहर तक प्रदेश के कई जिले झमाझम बारिश से तरबतर हो गए। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूरे देश में मानसून के छाने की तारीख आठ जुलाई है, लेकिन देशभर में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

बलरामपुर में सर्वाधिक बारिशः यूपी में बलरामपुर में सर्वाधिक 89 मिली बारिश दर्ज की गई। झांसी में नदियां उफना गई हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते मेरठ में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान 13 जिलों में बहुत भारी बारिश का औरन्ज अलर्ट व 26 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश की संभावनाः अमौसी स्थित प्रदेश के मौसम मुख्यालय के मुताबिक मानसून की ट्रफलाइन अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है। यह पंजाब के फिरोजपुर से सोनीपत, अयोध्या, गया और पुरलिया होते हुए जा रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब की स्थिति से इसको मजबूती मिल रही है। ऐसे में मानसून की सक्रियता अगले एक दिन और बढ़ने का पूर्वानुमान है। ऐसे में प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 24 से 48 घंटों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
यहां बहुत भारी वर्षा संभव
बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में।
जिलों में भी आज भारी 26 बारिश होने की संभावना
यहां भी बारिश के आसार
सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर आदि।