Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

विद्यालय आवंटन हेतु सूची तैयार करने की विधा, अध्यापकों की सूची निम्नवत तैयार की जायेगी


विद्यालय आवंटन हेतु सूची तैयार करने की विधा, अध्यापकों की सूची निम्नवत तैयार की जायेगी-

  1. पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर दिव्यांग महिला की अवरोही में सूची तैयार की जायेगी।
  2. पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर दिव्यांग पुरुष की अवरोही में सूची तैयार की जायेगी।
  3. पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर महिला अध्यापिकाओं की अवरोही क्रम में सूची तैयार की जायेगी।
  4. पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर पुरुष अध्यापकों की अवरोही क्रम | सूची तैयार की जायेगी।
  5. पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रथम नियुक्ति तिथि समान होने की दशा में-

क- अधिक जन्मतिथि के अध्यापक/अध्यापिकाओं को अवरोही क्रम में संचार सूची में ऊपर रखा जायेगा।

ख- जन्मतिथि समान होने की दशा में अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर के कम में अध्यापक/अध्यापिकाओं को सूची में ऊपर रखा जायेगा।


Exit mobile version