Mission Shakti 5.0: परिषदीय स्कूलों में बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए 6 महीने का रोडमैप जारी, जानें अप्रैल से सितम्बर तक का पूरा एक्शन प्लान


Mission Shakti 5.0: परिषदीय स्कूलों में बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए 6 महीने का रोडमैप जारी, जानें अप्रैल से सितम्बर तक का पूरा एक्शन प्लान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा जारी इस कार्ययोजना के तहत आगामी 6 महीनों (अप्रैल से सितंबर 2026) के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का कैलेंडर निर्धारित किया गया है।

​इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मरक्षा में सक्षम बनाना और समाज में उनके प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करना है।

​📅 मासिक कार्ययोजना की प्रमुख झलकियाँ

​सरकारी आदेश के अनुसार, हर महीने के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं:

​🛡️ प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी

​अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने सख्त निगरानी तंत्र बनाया है:

  1. सीएम डैशबोर्ड: सभी कार्यक्रमों की प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से सीएम डैशबोर्ड पर अपडेट की जाएगी।
  2. वीरांगना पोर्टल: आत्मरक्षा प्रशिक्षण की दैनिक आख्या इस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
  3. सोशल मीडिया और ब्रांडिंग: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश दिए गए हैं कि वे आधिकारिक हैंडल से इन गतिविधियों को हैशटैग के साथ प्रमोट करें ताकि जन-जागरूकता बढ़े।
  4. नूडल शिक्षक: प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक (पुरुष/महिला) इन गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे, जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

​📢 अधिकारियों की जिम्मेदारी

​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक माह की 25 तारीख तक वार्डन और प्रधानाध्यापक को आयोजित कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो निर्धारित ईमेल missionshaktishiksha@gmail.com पर भेजने होंगे।

आदेश और मासिक कैलेंडर की PDF डाउनलोड करें 

 Download Now


Exit mobile version