Mission Prerana Phase-02 (NIPUN BHART) // निपुण भारत के अंतर्गत 2026 तक कक्षा तीन तक साक्षरता का लक्ष्य

जनवरी 2022 की निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण के मॉड्यूल- 07 & 08 की लिंक, एक क्लिक में करे Join

निष्ठा FLN3.0 मॉड्यूल-07 UP_प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण की प्रश्नोत्तरी का हल

निष्ठा FLN 3.0 मॉड्यूल-08 UP_सीखने का आकलन की प्रश्नोत्तरी का हल

प्राथमिक स्कूलों में प्री प्राइमरी व कक्षा 1 से 3 तक मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2026-27 तक यह लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने मिशन प्रेरणा फेज 2 निपुण भारत मिशन शुरू करने का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है इसके क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके तहत प्री प्राइमरी से कक्षा तीन तक पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की योग्यता पाने का लक्ष्य रखा गया है इसमें भाषा के लिए विभिन्न कक्षाओं के लिए मानक तय किए गए हैं। मसलन कक्षा तीन में अर्थ के साथ शब्द को पढ़ना न्यूनतम 7 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ लेने का लक्ष्य तय किया गया।

इसी तरह गणित में 9999 तक की संख्याओं को पढ़ने लिखने और सरल गुणा की समस्याओं को हल कर ले। अब मिशन प्रेरणा के पुराने मानकों को रद्द कर दिया गया है इसमें ग्रेड कंपीटेंसी हासिल करने के बाद प्रेरक विद्यालय घोषित किया जाएगा। इसी तरह प्रेरक विकास खंड के रूप में घोषित किया जाएगा इसी तरह निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरक जिला घोषित किया जाएगा। इसके लिए एनसीईआरटी ने कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए 3 महीने के लिए खेल आधारित स्कूल तैयारी मॉड्यूल व एससीईआरटी द्वारा विकसित तैयारी मॉड्यूल को लागू किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है।


Leave a Reply