भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने कई सेवाएं 15 जनवरी 2022 से महंगी कर दी है।

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। PNB ने नए साल से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए बैंक की नई सर्विसेस को महंगा कर दिया है।

PNB Banking Charges Hike: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 15 जनवरी, 2022 से प्रभावी सामान्य बैंकिंग परिचालन से संबंधित विभिन्न सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है

PNB की यह सेवाएं हो जाएंगी महंगी

15 जनवरी 2022 से अब नई सेवा चार्ज

◆ ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर चार्ज ₹200 से बढ़ाकर ₹400 प्रति तिमाही कर दिया गया है। शहरी और मेट्रो क्षेत्रों के लिए इसे ₹300 से बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है यह शुल्क त्रैमासिक लिया जाएगा।

◆ पीएनबी की वेबसाइट पर बताया गया है कि बैंक में करंट अकाउंट खोलने के बाद 14 दिन और 1 साल के अंदर अगर अकाउंट बंद करते हैं तो ₹800 शुल्क देना होगा। पहले इसके लिए ₹600 देने का नियम था।

◆ 01 फरवरी से आपके खाते में लॉ बैलेंस या पैसे नहीं होने की स्थिति में अगर कोई क़िस्त या निवेश का पैसा फेल हो जाता है तो इसके लिए ₹250 देने होंगे इसके लिए पहले ₹100 देने होते थे।

◆ वहीं अगर आप डीडी यानी डिमांड ड्राफ्ट को कैंसिल करवाते हैं तो इसके लिए अब ₹150 शुल्क देने होंगे। इसका चार्ज पहले ₹100 था। वहीं एक लाख से अधिक मूल्य के चेक को कैंसिल करने पर अब ₹200 की जगह ₹250 देने होंगे।

◆ सेविंग अकाउंट से महीने में तीन बार बैंक के शाखा में पैसा जमा करवाना फ्री होगा। जबकि उसके बाद पैसा जमा करवाने पर ₹50 प्रति लेनदेन में देने होंगे। इससे पहले महीने में 5 बार फ्री लेनदेन के बाद ₹25 का शुल्क चुकाना पड़ता था।

◆ एक्स्ट्रा चार्ज साइज लॉकर को छोड़कर सभी प्रकार के लॉकरो लिए लॉकर फीस में बढ़ोतरी की गई है। शहरी और मेट्रो क्षेत्रों में लाकर शुल्क में ₹500 की बढ़ोतरी की गई है 15 जनवरी से मुफ्त लाकर विजिट की संख्या घटाकर 12 कर दी जाएगी। प्रति विजिट पर ग्राहकों को ₹100 का शुल्क लिया जाएगा।


Leave a Reply